अपराध

शिवपुरी में कार की टक्कर से 6 गौवंश की मौतः दो घायल, कार डिवाइडर से टकराई; फंसे दो लोगों को पुलिस ने निकाला

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026 👁️ 4 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
शिवपुरी में कार की टक्कर से 6 गौवंश की मौतः दो घायल, कार डिवाइडर से टकराई; फंसे दो लोगों को पुलिस ने निकाला

शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एनएच-46 पर एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सड़क पर मौजूद छह गौवंश को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन गाय और उनके तीन बछड़ों की मौत हो गई। वहीं, दो गाय घायल हो गईं। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो लोग अंदर फंस गए।

यह हादसा सतनवाड़ा थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुआ। टक्कर की तेज आवाज सुनकर थाना प्रभारी भोलाराम पुरोहित अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

कार में सवार दोनों व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वे शिवपुरी से ग्वालियर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क पर मौजूद गौवंश से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि छह गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे के बाद पुलिस ने मृत गौवंश को सड़क से हटवाया। तीन गाय और तीन बछड़ों के शवों को गड्ढा खोदकर दफनाया गया। घायल दो गायों को इलाज के लिए भेजा गया।

पुलिस ने इस मामले में पशुपालक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

🎙️ जनता का संदेश का मत

शिवपुरी के इस दुःखद हादसे से हमें याद दिलाता है कि सड़क सुरक्षा सिर्फ नियम नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। तेज रफ्तार से बचकर, ट्रैफ़िक सिग्नल का पालन कर, हम न केवल अपनी जान बचा सकते हैं, बल्कि अनगिनत जीवन भी बचा सकते हैं। इस घटना से पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करते हुए, हम सभी को आग्रह करते हैं कि वाहन चलाते समय सतर्क रहें और सड़क पर हर जीव का सम्मान करें।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं