अपराध

शिवपुरी की पिछोर पुलिस की कार्रवाई: 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026 👁️ 4 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
शिवपुरी की पिछोर पुलिस की कार्रवाई: 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

शिवपुरी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछोर थाना क्षेत्र की हिम्मतपुर चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और मोटरसाइकिल की कुल कीमत करीब 94 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को हिम्मतपुर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल पर बालूसा की ओर से अवैध कच्ची शराब लेकर पारेश्वर की तरफ जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने हिम्मतपुर-सुजावनी रोड पर चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान सुजावनी की ओर से एक काले रंग की मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। बाइक पर टाट के थैलों में दो केन बंधी हुई थीं। पुलिस ने वाहन रोककर चालक से पूछताछ की। उसने अपना नाम सोनू राजा चौहान (22), निवासी ग्राम बम्हारी, थाना करैरा, जिला शिवपुरी बताया।

पुलिस ने केनों की जांच की तो उनमें 35-35 लीटर, कुल 70 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब मिली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शराब बेचने के लिए ले जाने की बात बताई। इसके बाद शराब और हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP33 ZE 5115 जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

94 हजार रुपये का मशरूका जब्त

पुलिस के अनुसार, जब्त दो केनों में भरी 70 लीटर कच्ची शराब की कीमत करीब 14 हजार रुपये और मोटरसाइकिल की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। इस तरह कुल 94 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 470/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में की गई। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, हिम्मतपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामानंद पचौरी, आरक्षक अंकित सिंह, बलवीर पाल, रामवतार राजपूत, चालक आरक्षक मनीष गोस्वामी और सैनिक सिरनाम सिंह की भूमिका रही।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शिवपुरी में पिछोर थाना क्षेत्र की पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की और 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। यह विषय अवैध शराब के उत्पादन और वितरण पर चल रहे अभियान से संबंधित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि स्थानीय पुलिस सक्रिय रूप से अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, जिससे शराब से जुड़ी दुर्घटनाएँ और स्वास्थ्य जोखिम कम हो सकते हैं। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि इससे शराब से उत्पन्न अपराध और स्वास्थ्य समस्य

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं