राज्य

शिवपुरी- सोयाबीन उपार्जन के लिए पंजीयन 17 अक्टूबर तक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शिवपुरी- सोयाबीन उपार्जन के लिए पंजीयन 17 अक्टूबर तक

खरीफ सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए जिले में किसानों का पंजीयन 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत जिला उपार्जन समिति ने किसानों की सुविधा के लिए 17 पंजीयन एवं उपार्जन केंद्र स्थापित किए हैं।

किसान निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और तहसील कार्यालयों में स्थापित शासकीय सुविधा केंद्रों पर भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। किसान एमपी ऑनलाइन, कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे के माध्यम से निर्धारित शुल्क देकर भी पंजीयन करा सकते हैं।

कृषि विभाग ने सभी सोयाबीन उत्पादक किसानों से निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन कराने की अपील की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।