शिवपुरी- सुरक्षा गार्ड भर्ती शिविर में 166 युवाओं का प्राथमिक चयन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से आयोजित सुरक्षा गार्ड भर्ती शिविर में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए 225 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 166 का सुरक्षा गार्ड पद के लिए प्राथमिक चयन किया गया।
चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें देश के प्रमुख ऐतिहासिक एवं औद्योगिक स्थलों पर रोजगार दिया जाएगा। इनमें लाल किला, ग्वालियर किला, खजुराहो, सांची स्तूप, भोपाल एम्स और आगरा का ताजमहल सहित विभिन्न संस्थान शामिल हैं।
सिक्योरिटी गार्ड के लिए 18 से 27 हजार, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 20 से 30 हजार और जीटीए पद के लिए 27 से 37 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है।