राज्य

शिवपुरी- सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती कैंप 1 सितंबर से

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शिवपुरी- सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती कैंप 1 सितंबर से

शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप 1 से 11 सितंबर 2026 तक जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित किए जाएंगे। भर्ती शिविर 1 सितंबर को पोहरी से शुरू होकर कोलारस, बदरवास, करैरा, पिछोर, खनियाधाना, नरवर होते हुए 11 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में आयोजित होगा। सुरक्षा जवान के लिए 10वीं उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण, 19 से 40 वर्ष आयु और 168 सेमी न्यूनतम ऊंचाई निर्धारित है। चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न संस्थानों में 15,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन पर नियुक्ति दी जाएगी।

A
AIR Bhopal

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।