शिवरीनारायण में महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण और आसपास के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। शिवरीनारायण में महानदी उफान पर है और शबरी सेतु से करीब 6 फीट ऊपर पानी बह रहा है। सुरक्षा को देखते हुए रविवार दोपहर से पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है।
महानदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शबरी सेतु के पास बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं नदी के घाटों पर पुलिस और डीडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। प्रशासन की टीमें लगातार जलस्तर और आसपास के इलाकों की स्थिति पर नजर रख रही हैं।
महानदी के बढ़े जलस्तर के कारण क्षेत्र के आसपास स्थित कई गांवों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए शिवरीनारायण और खरौद में राहत शिविर बनाए गए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने शिवरीनारायण क्षेत्र का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने अलग-अलग प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था की निगरानी की।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।
बाइट: जन्मेजय महोबे, कलेक्टर, जांजगीर-चांपा
🎙️ जनता का संदेश का मत
बाढ़ ने जो विनाश किया, वह हमें याद दिलाता है कि प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व में रहना कितना ज़रूरी है। जलवायु परिवर्तन के इस साक्षी से हमें जल संरक्षण, सतत कृषि और आपदा प्रबंधन पर फिर से सोचने की प्रेरणा मिलती है। जब आपदा आए, तो सहायता का हाथ बढ़ाएँ, परस्पर सहयोग से हम पुनर्निर्माण कर सकते हैं। इस आपदा से सीखें कि एकजुटता और तैयारी से हम किसी भी विपत्ति को मात दे सकते हैं।