शिवपुरी-भाईदूज पर शिवपुरी सर्किल जेल में हुई खुली मुलाकात, जेल में बंद भाइयों को बहनों ने लगाया तिलक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी जिले में आज भाईदूज का पर्व परंपरागत उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिले में दीपावली के बाद भाईदूज के पावन अवसर पर सर्किल जेल में निरुद्ध बंदियों से उनके परिजनों की मुलाकात के लिए आज विशेष प्रबंध किए गए। यहां पर जेल प्रशासन द्वारा भाईदूज के पर्व पर खुली मुलाकात का आयोजन किया गया।
सर्किल जेल में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विस्तृत दिशा-निर्देशों के तहत मुलाकात कराई गई। अपने भाइयों व परिजनों से मुलाकात के लिए आई बहनों ने व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया और कहा कि वह अपने भाइयों से मिलने के लिए आई हैं। वहीं दूसरी ओर जेल प्रशासन के अधिकारियों का कहना था कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच जेल के अंदर यह मुलाकात कराई गई।
शिवपुरी वीडियो बाइट-1-
कल्पना दुबे
जेल में बंद बन्दियों के परिवारजन
शिवपुरी वीडियो बाइट-2-
आरएस पांडे
उपअधीक्षक
सर्किल जेल शिवपुरी
*
लोवर हेडर-
दीपावली के बाद मना भाई दूज, सर्किल जेल शिवपुरी में बंदियों के लिए हुई खुली मुलाकात
- जेल में बंद बंदियों के परिवारजनों ने की मुलाकात, भाइयों को लगाया टीका
- बहनों ने व्यवस्थाओं को लेकर जताया संतोष, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच हुई मुलाकात
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शिवपुरी जिले के सर्किल जेल में आज भाईदूज के पावन अवसर पर बंदियों को उनके परिवारों से मिलने की खुली मुलाकात का आयोजन किया गया। यह प्रबंध जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया। ऐसी मुलाकातें बंदियों के मनोबल को बढ़ाती हैं और परिवारों को भावनात्मक समर्थन देती हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि जेल प्रशासन मानवीय मूल्यों को अपनाते हुए अपराधियों के पुनर्वास में सहायता कर रहा है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, जिससे जेल प्रणाली में विश्वास बढ़ता है और समाज में प
🎙️ जनता का संदेश का मत
भाईदूज के पावन अवसर पर सर्किल जेल में खुली मुलाकात से यह स्पष्ट होता है कि समाज में पुनर्वास और पुनःसंयोजन की आवश्यकता है। बंदियों के परिवारों को यह मौका मिलने से न केवल उनका मनोबल बढ़ता है, बल्कि वे समाज में फिर से योगदान देने के लिए प्रेरित होते हैं। हमें ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देना चाहिए, जहाँ सज़ा के साथ-साथ शिक्षा, कौशल विकास और मनोवैज्ञानिक समर्थन भी दिया जाए, ताकि हर व्यक्ति समाज में सकारात्मक रूप से जुड़ सके।