राज्य

शिवपुरी जिला अस्पताल में बच्चों के उपचार और देखभाल के लिए मिशन मधुहारी क्लिनिक शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शिवपुरी जिला अस्पताल में बच्चों के उपचार और देखभाल के लिए मिशन मधुहारी क्लिनिक शुरू

शिवपुरी जिला अस्पताल में मिशन मधुहारी क्लिनिक शुरू, टाइप-1 डायबिटीज बच्चों को मिलेगी विशेष चिकित्सा सुविधा

चार बच्चों का पंजीयन, ग्लूकोमीटर और इंसुलिन वितरित, हर महीने होगा मरीजों का नियमित स्वास्थ्य फॉलोअप

शिवपुरी जिला अस्पताल के शिशु रोग विभाग में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के उपचार और देखभाल के लिए मिशन मधुहारी क्लिनिक शुरू की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित इस विशेष यूनिट में मरीजों की स्क्रीनिंग और उपचार की सुविधा मिलेगी। क्लिनिक के शुभारंभ पर चार बच्चों का पंजीयन किया गया।

उन्हें ग्लूकोमीटर, इंसुलिन पेन और एक महीने के लिए रेगुलर एवं ग्लार्जिन इंसुलिन उपलब्ध कराई गई। सिविल सर्जन डॉ. आरपी चौहान ने बताया कि पंजीकृत बच्चों का हर महीने फॉलो-अप किया जाएगा। इसके लिए उन्हें फोन के माध्यम से नियमित परामर्श भी दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को निरंतर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

------ बाइट- डॉ आरपी चौहान सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय शिवपुरी

------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।