Shivraj Singh Chouhan Statement: 'एक कचौड़ी, दो समोसा' जैसे नारों पर शिवराज ने जताई चिंता, बोले- क्यों बेटियों को ऐसा बोलना पड़ रहा? सोचो क्या हो गया हैं हमें?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Shivraj Singh Chouhan Statement: बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामलों के विरोध में दिल्ली ( Delhi ) की सड़कों से मर्दों को लेकर चर्चा में आए नारों पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) का एक भावुक बयान सामने आया है। एक आयोजन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नारों का जिक्र करते हुए कहा कि ये क्या हो रहा है?
क्यों ये नौबत आई कि मेरी बेटियों को ये बोलना पड़ रहा है कि एक कचौड़ी, दो समोसा इन मर्दों का क्या भरोसा। भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने महिला सम्मान और सुरक्षा पर बात की। उन्होंने “एक कचौरी दो समोसा” नारे का जिक्र किया। भोपाल के एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के सम्मान और महिला सुरक्षा पर बात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल “एक कचौरी दो समोसा...”… pic.twitter.com/R3pbkuWErD — Bansal News Official (@BansalNews_) October 3, 2026 समाज किस दिशा में जा रहा है?
शिवराज उन्होंने समाज के पुरुष वर्ग से सवाल करते हुए कहा कि सोचो, समाज किस दिशा में जा रहा है? क्या हो गया है हमको? क्या हमारी बेटियां-बहनें हम से अविश्वास करेंगी?
कैसे समाज चलेगा, कैसे देश चलेगा। मां-बहनों का मान-सम्मान करना होगा- शिवराज शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि संकल्प लेना होगा हमें। हम अपनी बहनों, बेटियों और माताओं की इज्जत करे। हर नारी हमारी लिए मां जैसी है, हर बेटी देवी जैसी है। इनका मान-सम्मान करना होगा, इज्जत करना होगी। समाज को जागना होगा। यह भी पढ़ें: Mumbai Police FIR CJP: मुंबई में सीजेपी प्रोटेस्ट पर पुलिस का एक्शन, आयोजकों समेत 400-500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR
📡 स्रोत: NewsData.io