राज्य

श्रावस्ती में NH-730 बना तालाब, राहगीर परेशान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026 👁️ 7 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
श्रावस्ती में NH-730 बना तालाब, राहगीर परेशान

श्रावस्ती में गिलौला कस्बे में नेशनल हाईवे-730 पर भारी जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। करीब 200 मीटर तक सड़क पर कई फीट पानी जमा है। ऐसे में वाहन चालक और राहगीर पानी के बीच से निकलने को मजबूर हैं।पानी ज्यादा होने के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे दोपहिया वाहन चालक कई बार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पानी में जाने से कुछ लोगों की बाइक भी बंद हो जाती है।

भारी वाहनों के गुजरने पर सड़क का पानी दुकानों और घरों तक पहुंच रहा है। इससे दुकानदारों का सामान खराब हो रहा है और घरों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण रोजाना दिक्कत हो रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।