श्रेयस अय्यर का धमाका, करियर की बेस्ट रैंकिंग में मारी एंट्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 08, नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ताजा जारी टी-20 रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को 18 पायदान का फायदा हुआ है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक की बदौलत अय्यर बल्लेबाजों की रैंकिंग में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। ये भारतीय कप्तान के करियर की बेस्ट रैंकिंग भी है। श्रेयस अय्यर की वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T-20 में 43 गेंदों पर 10 चौकों और 6 छक्कों से सजी नाबाद 102 रन की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।