खेल

श्रेयस अय्यर ने इन 6 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, चौथा टी20 बुरी तरह हारे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
श्रेयस अय्यर ने इन 6 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, चौथा टी20 बुरी तरह हारे

वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 मैच में भारत को 24 रनों से हरा दिया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा है.

हैदराबाद में 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 223 रनों पर ढेर हो गई.

इसी के साथ सीरीज 2-2 से बराबरी पर आ खड़ी हुई है, अब विजेता का फैसला 17 अक्टूबर को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा.

श्रेयस अय्यर ने कहा कि भारतीय गेंदबाज सही लाइन और लेंथ नहीं पकड़ पाए.

उन्होंने कहा कि जब सामने 250 रनों का लक्ष्य हो तो टीम को एक खास तरीके से खेलना होता है.

संजू सैमसन, तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने पारी को संभालने का प्रयास तो किया, लेकिन टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही.

गेंदबाजों ने हरवाया

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हार की नींव गेंदबाजी ने रखी. मुझे लगता है हमने लाइन और लेंथ का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया.

जब सामने 250 रनों का लक्ष्य हो तो आपको एक खास तरीके से खेलना होता है.

चेज करते हुए मुझे अपना अप्रोच पसंद आया लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही हम गेंदबाजी में अपने प्लान पर अमल नहीं कर पाए."

यह सच्चाई है कि हैदराबाद में भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई.

जो भी बॉलिंग करने आया, उसको लगातार चौके और छक्के पड़ रहे थे. मयंक यादव और अर्शदीप सिंह ने तो मिलकर 8 ओवरों में 104 रन लुटा दिए. नमन धीर ने सिर्फ एक ओवर किया, जिसमें उन्होंने 19 रन लुटा दिए.

वहीं प्रिंस यादव, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी भी बहुत महंगे साबित हुए. इन सभी 6 खिलाड़ियों पर कप्तान अय्यर ने हार का ठीकरा फोड़ा है.

18वें ओवर ने पलटा मैच

टीम इंडिया ने 9वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था. 17 ओवर में 200 रन बन चुके थे, तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में 2 सेट बल्लेबाज खेल रहे थे.

आखिरी 18 गेंद में भारत को 48 रन बनाने थे. शमार स्प्रिंगर के 18वें ओवर

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।