खेल

श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 में कांटे की टक्कर हुई. सांसें रोक देने वाले इस मैच में टीम इंडिया ने अंतिम ओवर में बाजी मारी.

भारत के लिए संजू सैमसन ने शुरुआत में तूफानी बल्लेबाजी की, और अंत में नमन धीर ने 15 गेंद में नाबाद 42 रन बनाकर मैच जिताया. फैंस जानना चाह रहे हैं कि आखिर कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का क्रेडिट किसे दिया.

यहां जानें भारत की जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कुछ कहा.

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 में न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "शानदार जीत.

जब हमने गेंदबाजी शुरू की, तो मुझे लगा कि पिच थोड़ी धीमी खेल रही थी.

गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी और हमने सही हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करने के बजाय थोड़ा आगे गेंदबाजी की. हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, ओस आने लगी और विकेट पर गेंद तेजी से फिसलने लगी.

गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आ रही थी, जिससे उन्हें मोमेंटम मिल गया और वह 220 रन (225) तक पहुंच गए.

उनकी कोशिशों की तारीफ करनी होगी, लेकिन जाहिर है कि हमें भी ऐसी ही शुरुआत की जरूरत थी.

खासकर जब आप 220 रन का पीछा कर रहे हों, तो 6 ओवर में 80-85 रन बनाना एक बेहतरीन शुरुआत है."

अय्यर से जब पूछा गया कि क्या वह या टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन और अभिषेक को कोई निर्देश देते हैं, तो इसके जवाब में भारतीय कप्तान ने कहा, "वह काफी अनुभवी हैं.

उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें कैसे खेलना है. वह अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें क्या करना है.

एक बार जब वे लय पकड़ लेते हैं, तो बस उस मोमेंटम को आगे ले जाने की बात होती है, और आज इसका एक बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला.

ऐसा हर बार नहीं होता, लेकिन जब वह लय में आ जाते हैं, तो वह हमारे लिए एक मजबूत मंच तैयार कर देते हैं.

इसके बाद हम बाकी खिलाड़ी आकर पारी को संभालते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि हम मैच को जीत के साथ खत्म करें."

नमन धीर की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा, "वह हमें कई विकल्प देते हैं, खासकर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ या दाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने भी.

इस मैदान पर आकर 2-3 अहम ओवर फेंकना पूरे मैच का मोमेंटम बदल सकता है.

मुझ

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।