श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
असम के श्रीभूमि जिले में दुर्गा पूजा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बिहू नृत्य दल के कलाकारों पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने रविवार (25 अक्टूबर, 2026) को बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है. साथ ही, मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
श्रीभूमि सदर थाने के प्रभारी अधिकारी तरंगा पटोवारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार (23 अक्टूबर) की शाम उस समय हुई, जब हिंदुस्तान क्लब की ओर से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए एक विशाल जुलूस निकाला गया था.
क्लब ने जुलूस में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बिहू नृत्य दल को आमंत्रित किया था.
हालांकि, आरोप है कि क्लब के कुछ सदस्यों और स्थानीय युवकों ने कलाकारों के साथ मारपीट की.
हमले के बाद पीड़ित कलाकारों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
पुलिस अधिकारी ने कहा कि कथित हमले में बिहू दल के 7 कलाकार गंभीर रूप से घायल हो गए. चिकित्सकीय जांच में उनके शरीर पर कई बाहरी और आंतरिक चोटें पाई गईं. कुछ कलाकारों के दांत भी टूट गए हैं.
बिहू दल में 4 महिला और 7 पुरुष कलाकार शामिल थे. सभी कलाकार पास के एक गांव के निवासी बताए गए हैं.
घटना के बाद पीड़ित कलाकारों ने श्रीभूमि सदर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.
पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इनमें हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी, सांप्रदायिक अपशब्दों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से किए गए कृत्यों से संबंधित प्रावधान शामिल हैं. हालांकि, पुलिस ने संबंधित धाराओं का स्पष्ट विवरण देने से इनकार किया.
शनिवार को गिरफ्तार किए गए सभी 13 आरोपियों को उसी दिन अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई.
पुलिस ने कहा कि डिजिटल साक्ष्यों की मदद से घटना में कथित रूप से शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है.
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध<
📡 स्रोत: ABP Live