मनोरंजन

श्रीदेवी की इस खूबी की मुरीद थीं हेतल यादव, बताया कैसा था उनके साथ काम करने का अनुभव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
श्रीदेवी की इस खूबी की मुरीद थीं हेतल यादव, बताया कैसा था उनके साथ काम करने का अनुभव

अभिनेत्री हेतल यादव ने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर के तौर पर की थी.

इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ भी काम किया है, जिनमें दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का नाम भी शामिल हैं.

हेतल यादव ने श्रीदेवी के साथ अपने काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया और बताया कि उनसे उन्होंने क्या कुछ सीखा.

श्रीदेवी से मुलाकात का अनुभव

अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि लंबे करियर में इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला.

अभिनेत्री ने कहा, "मैंने अपने लंबे करियर में कई क्षेत्रीय फिल्मों में काम करने के साथ-साथ कमर्शियल हिंदी फिल्मों में भी किया है.

हालांकि एक एक्टर के तौर पर मैंने श्रीदेवी के साथ काम नहीं किया है, लेकिन एक प्रोड्यूसर के तौर पर बोनी कपूर की कई फिल्मों में काम किया है."

उन्होंने कहा, "फिल्म 'पुकार' के गाने की शूटिंग के दौरान मेरी मुलाकात श्रीदेवी से हुई थी और उनसे बातचीत करने का मौका मिला था. उस समय शायद उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर हो चुकी थी.

मैंने श्री देवी में एक खासियत देखी कि वे अपने काम को लेकर बहुत अनुशासित और ईमानदार थीं और जो भी लोग उनके करीब हैं, वे इस बात से भली-भांति वाकिफ होंगे. हमारी इंडस्ट्री में आज ऐसे लोग कम ही देखने को मिलते हैं."

कार्तिक आर्यन ने किया पहला प्यार दूसरी बार को सपोर्ट, पोस्ट में लिखा- 'करियर की शुरुआत आ गई याद'

आज नए कलाकारों के पास ज्यादा मौके

अभिनेत्री हेतल यादव ने आगे इंडस्ट्री के बदलाव पर भी बात की.

उनका मानना है आज के मुकाबले में पहले के समय नए एक्टर्स को ज्यादा संघर्ष करना पड़ता था.उन्होंने कहा, "उस समय एक अलग तरह का संघर्ष था और अलग तरह की चुनौतियां थीं, हालां

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।