श्रीगंगानगर की 307 ग्राम पंचायतों में मतदान, 8.67 लाख मतदाता चुनेंगे गांवों की सरकार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रीगंगानगर जिले की 307 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। जिले के 8 लाख 67 हजार 642 मतदाता 1,001 मतदान बूथों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
श्रीगंगानगर, 16 नवम्बर। जिले की 307 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। गांवों की सरकार चुनने के लिए कुल 8 लाख 67 हजार 642 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 4 लाख 1 हजार 225 युवा मतदाता भी शामिल हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए जिले में कुल 1,001 मतदान बूथ बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
जिले की आठ पंचायत समितियों में रायसिंहनगर में सबसे अधिक 55 ग्राम पंचायतें हैं, जबकि श्रीगंगानगर दक्षिण में सबसे कम 20 ग्राम पंचायतें हैं। सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव बैलेट पेपर यानी मतपत्र के जरिए कराए जा रहे हैं।
मतदान समाप्त होने के बाद तुरंत मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम आने की संभावना है। चुनाव में गांवों के विकास, सड़क, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। इस चुनाव में उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।
bite
1 - मतदाता
2- मतदाता
💡 पृष्ठभूमि (Background)
श्रीगंगानगर जिले की 307 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव चल रहा है, जिसमें 8,67,642 मतदाता 1,001 बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह स्थानीय लोकतंत्र की आधारशिला है, जहाँ गाँवों की नीतियाँ और विकास योजनाएँ सीधे इन चुने हुए प्रतिनिधियों पर निर्भर करती हैं। चुनाव का महत्व इसलिए है क्योंकि यह ग्रामीण प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करता है, तथा ग्रामीणों की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि नए सरपंच और पंचों के निर्णयों से कृषि,