विदेश

श्रीगंगानगर बॉर्डर पर ड्रोन से गिराए हथियार और संदिग्ध सामग्री बरामद, दो हिरासत में

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
श्रीगंगानगर बॉर्डर पर ड्रोन से गिराए हथियार और संदिग्ध सामग्री बरामद, दो हिरासत में

श्रीगंगानगर, 13 अक्टूबर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर एएनटीएफ और बीएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रावला क्षेत्र में हथियार और संदिग्ध सामग्री बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पंजाब के फिरोजपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रावला के 12 केएनडी क्षेत्र में चक 4 केएनएम, डब्ल्यू टेल के पास पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराए गए तीन पैकेट बरामद किए गए। इनमें दो पिस्टल, चार मैगजीन और 600 कारतूस सहित अन्य संदिग्ध सामग्री मिलने की सूचना है।

सूत्रों के अनुसार, पैकेटों में आरडीएक्स, 48 पेंसिल सेल और दो रिमोट मिलने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, बरामद सामग्री की आधिकारिक पुष्टि और जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी हैं।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। सीमा पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त की गई है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।