श्रीगंगानगर में चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पंचायती राज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर श्रीगंगानगर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने अधिकारियों को संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात करने और लगातार गश्त के निर्देश दिए।
श्रीगंगानगर, 12 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चौथे और अंतिम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और आदर्श आचार संहिता की पूरी तरह पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं।
उन्होंने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान के दिन किसी भी तरह की गड़बड़ी और अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए मोबाइल पुलिस पार्टियों और क्यूआरटी टीमों को लगातार गश्त करने के लिए कहा।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए, ताकि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
बाईट - एसपी हरिशंकर यादव
💡 पृष्ठभूमि (Background)
श्रीगंगानगर में पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के सख्त निर्देश जारी किये हैं। यह विषय स्थानीय चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा और शांति को सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनावी समय में हिंसा और अव्यवस्था की संभावना को देखते हुए, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मतदाता विश्वास बढ़ता है और चुनावी प्रक्रिया की वैधता बनी रहती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि मतदाता बिना डर के मतदान कर सकेंगे, जिससे चुनावी भागीदारी में वृद्धि
🎙️ जनता का संदेश का मत
चुनाव के दिन शांतिपूर्ण मतदान से लोकतंत्र की ताकत बढ़ती है। जब पुलिस और नागरिक मिलकर सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, तो मतदाता बिना डर के अपनी आवाज़ देते हैं। यह हमें याद दिलाता है कि संघर्षों का समाधान संवाद और कानून से ही होता है, न कि हिंसा से। समाज में सहनशीलता, पारदर्शिता और सम्मान के मूल्यों को अपनाकर हम सभी मिलकर एक सुरक्षित, न्यायपूर्ण भविष्य बना सकते हैं।