विदेश

श्रीगंगानगर की हवा में प्रदूषण बरकरार, 287 पहुंचा AQI

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
श्रीगंगानगर की हवा में प्रदूषण बरकरार, 287 पहुंचा AQI

दीपावली के बाद श्रीगंगानगर की हवा अब भी प्रदूषित बनी हुई है। मंगलवार सुबह AQI 287 दर्ज किया गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

10 नवम्बर,श्रीगंगानगर। दीपावली के बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर में वायु प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। हालांकि सोमवार के मुकाबले प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन हवा की गुणवत्ता अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। मंगलवार सुबह शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 287 दर्ज किया गया। प्रदूषण के चलते लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दीपावली के बाद श्रीगंगानगर की आबोहवा पर प्रदूषण का असर बरकरार है। मंगलवार सुबह छह बजे शहर का AQI 287 दर्ज किया गया। हालांकि सोमवार को AQI 365 के पार पहुंच गया था। ऐसे में एक दिन में प्रदूषण के स्तर में गिरावट जरूर आई है, लेकिन हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है।

शहर में प्रदूषण बढ़ने के पीछे दीपावली पर हुई आतिशबाजी और पटाखों से निकले धुएं को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसके अलावा पंजाब और पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पराली जलाने से उठने वाला धुआं भी श्रीगंगानगर की आबोहवा को प्रभावित कर रहा है। प्रदूषण के चलते लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो रही हैं।

डॉक्टरों के अनुसार सांस संबंधी समस्याओं से परेशान मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही जरूरी होने पर घर से बाहर निकलते समय N95 मास्क लगाने की अपील की गई है। फिलहाल श्रीगंगानगर में प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन साफ हवा के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

बाईट डॉ लक्ष्य मित्तल बाईट भीम शर्मा, स्थानीय निवासी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

श्रीगंगानगर में वायु प्रदूषण की समस्या एक गंभीर पर्यावरणीय चुनौती है, जहां दीपावली के बाद भी AQI 287 तक पहुंच गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि उच्च AQI स्तर से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जैसे सांस लेने में कठिनाई और आंखों में जलन। आम जनता पर इसका असर व्यापक है: श्वसन रोगों का बढ़ना, बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर जोखिम, और आर्थिक गतिविधियों में बाधा। इसलिए, इस पर त्वरित ध्यान और स्वच्छ हवा के लिए नीतिगत कदम आवश्यक हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।