श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर को लोकेशन शेयर करने का आरोप, गुरदासपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया आरोपी
श्रीगंगानगर, 21 नवंबर। श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर क्षेत्र में 50 जीबी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने एक और युवक को गिरफ्तार किया है। गुरदासपुर से गिरफ्तार किए गए इस युवक की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। युवक इस मामले में गिरफ्तार होने वाला तीसरा आरोपी है।
जांच अधिकारी आईपीएस नितिन चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार युवक पर पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर शाह को लोकेशन शेयर करने का आरोप है। करीब 15 से 20 दिन पहले गुरदासपुर में हुई फायरिंग की एक घटना में भी उसकी भूमिका सामने आई थी। इस मामले में युवक पहले से ही जेल में बंद था। श्रीगंगानगर पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि 3 नवंबर को रामसिंहपुर क्षेत्र के 50 जीबी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ था। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने गुरदासपुर से महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को अदालत ने 10 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा था। अब तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस आरोपी से पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर तक लोकेशन पहुंचाने और रेलवे ट्रैक विस्फोट में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में अन्य संभावित कड़ियों और आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
बाईट- नितिन चौधरी,आईपीएस
💡 पृष्ठभूमि (Background)
श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के बाद तीसरा आरोपी गिरफ्तार हुआ है। यह घटना क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ चल रही जाँच का हिस्सा है, जिसमें पाकिस्तान से जुड़े हैंडलर पर भी आरोप हैं। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह दिखाता है कि सुरक्षा बलों ने कैसे जाँच को आगे बढ़ाया है और आतंकवादी नेटवर्क को विघटित करने का प्रयास कर रहे हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि स्थानीय लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, साथ ही शांति और स्थिरता की आशा को पुनर्ज
🎙️ जनता का संदेश का मत
श्रीगंगानगर के इस दुखद विस्फोट से हमें यह सिखने को मिलता है कि हिंसा का कोई समाधान नहीं होता। समाज में विवादों को सुलझाने के लिए संवाद, कानूनी मार्ग और सामूहिक सहानुभूति सबसे प्रभावी हैं। हमें पीड़ितों के प्रति संवेदना दिखाते हुए, शांति और न्याय के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए। केवल सहानुभूति और सहयोग से ही हम एक सुरक्षित, समृद्ध समाज बना सकते हैं।