राज्य

श्रीलंका को 100 एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय सहायता देगा भारत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
श्रीलंका को 100 एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय सहायता देगा भारत

नवंबर 10, नई दिल्ली: भारत श्रीलंका की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 100 नई एम्बुलेंस खरीदने हेतु वित्तीय अनुदान देगा। इस संबंध में श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, श्रीलंका ने अपने एम्बुलेंस बेड़े को मजबूत करने और लगातार बढ़ रही तकनीकी खराबियों की समस्या को दूर करने के लिए भारत से विशेष सहायता का अनुरोध किया था।

इसके बाद भारत ने 100 पूरी तरह से आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस एम्बुलेंस की खरीद के लिए वित्तीय अनुदान देने पर सहमति जताई। गौरतलब है कि श्रीलंका की 1990 सुवा सेरिया नेशनल इमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विस की शुरुआत वर्ष 2016 में भारत सरकार की वित्तीय सहायता से हुई थी। इसके बाद 2018 में इस सेवा का विस्तार पूरे देश में किया गया।

यह सेवा श्रीलंका के सभी जिलों में 24 घंटे मुफ्त आपातकालीन एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराती है। भारत की इस नई सहायता से श्रीलंका की स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। फाइल फोटो

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत और श्रीलंका के बीच यह सहयोग दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है। 100 नई एम्बुलेंस के वित्तीय अनुदान से श्रीलंका की आपातकालीन चिकित्सा सेवाएँ बेहतर होंगी, जिससे रोगियों का इलाज समय पर और सुरक्षित रूप से हो सकेगा। यह कदम क्षेत्रीय स्वास्थ्य सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत की विदेश नीति में सहायक भूमिका को भी उजागर करता है। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि आपात स्थितियों में तेज़ी से सहायता मिल सकेगी, चिकित्सा सुविधाएँ सुधरेंगी और जीवन रक्षा की संभावनाएँ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।