देश

श्रीनगर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे धन सिंह रावत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
श्रीनगर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे धन सिंह रावत

16 सितम्बर 2026, देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत शुभारंभ करेंगे। वह इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर आम लोगों के बीच पीएम मोदी का जन्मदिन मनायेंगे।

डॉ. रावत ने कहा कि युवाओं व आम जनमानस की सहभागिता से सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनांदोलन का स्वरूप दिया जायेगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के जनहित एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।