राज्य

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में स्मारक स्तम्भ का निर्माण कराया गया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में  स्मारक स्तम्भ का निर्माण कराया गया

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले तथा बीते पांच सौ वर्ष चले संघर्ष में बलिदान हुए रामभक्तों की स्मृति में मन्दिर के विशाल परिसर में स्मारक स्तम्भ का निर्माण कराया गया है। यह अब पूरी तरह बनकर लोकार्पण के लिए तैयार है। लाल ग्रेनाइट से बने स्तम्भ की ऊंचाई 16 मीटर और गोलाई चार फिट है। धरती से जुड़े हिस्से की गोलाई साढ़े चार फिट है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में स्मारक स्तम्भ का निर्माण एक ऐतिहासिक कदम है। यह स्तम्भ उन रामभक्तों की याद में है, जिन्होंने पाँच सौ वर्ष के संघर्ष में बलिदान दिया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को सुदृढ़ करती है तथा भक्ति भाव को पुनर्जीवित करती है। लोकार्पण के बाद, यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए एक प्रेरणास्पद केंद्र बनेगा, जिससे पर्यटन और सामाजिक एकजुटता में वृद्धि संभव है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।