खेल

शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी

भारत की टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर अब वनडे टीम को भी लीड करते दिखेंगे.

जी हां, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है, क्योंकि गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को वनडे में उपकप्तानी मिली है.

बीसीसीआई ने टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का एलान कर दिया है.

ऐसा नहीं है कि श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे.

दरअसल, उन्हें सिर्फ चौथे और पांचवें वनडे मैच के लिए भारत की वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. इसी तरह चौथे और पांचवें वनडे के लिए ईशान किशन को उपकप्तानी मिली है.

शुरुआती तीन वनडे मैचों में शुभमन गिल ही टीम के कप्तान होंगे.

इस कारण लिया गया ये हैरान करने वाला फैसला

भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर सबसे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. अंत में दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

पांचवें वनडे और पहले टेस्ट में ज्यादा गैप नहीं है. ऐसे में बीसीसीआई ने चौथे और पांचवें वनडे में टेस्ट खिलाड़ियों को नहीं चुना है.

इसी कारण केएल राहुल और शुभमन गिल चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं.

भारत-न्यूजीलैंड पांच मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी.

पहला वनडे मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन में होगा.

इसके बाद तीसरा वनडे मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा, जबकि आखिरी दो वनडे मैच यानी चौथा और पांचवां वनडे मैच 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में होंगे. इसके बाद टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।