खेल

शुभमन गिल और केएल राहुल OUT, चौथे वनडे में पूरी तरह बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
शुभमन गिल और केएल राहुल OUT, चौथे वनडे में पूरी तरह बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा.

नियमित कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इस मैच में नहीं खेलेंगे.

दोनों स्टार खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए चौथे और पांचवें वनडे में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. अब श्रेयस अय्यर सीरीज के बाकी मैचों में टीम इंडिया को लीड करेंगे.

यहां जानें चौथे वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी.

कप्तान शुभमन गिल, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज चौथे वनडे में नहीं दिखेंगे.

तिलक वर्मा की वनडे टीम में एंट्री हुई है. वहीं कुमार कुशाग्र भी टीम में शामिल किए गए हैं.

तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जगह तेज गेंदबाज यश ठाकुर को वनडे टीम में शामिल किया गया है. टेस्ट सीरीज को देखते हुए चौथे और पांचवें वनडे के लिए अलग टीम चुनी गई है.

रोहित और गायकवाड़ कर सकते हैं ओपनिंग

चौथे वनडे में भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ ऋतुराज गायकवाड़ पारी का आगाज कर सकते हैं.

केएल राहुल की जगह ईशान किशन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. विराट कोहली का तीन नंबर पर और श्रेयस अय्यर का चार नंबर पर खेलना तय है. इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में एक बदलाव होना है.

अंशुल कंबोज की जगह यश ठाकुर या कुलदीप यादव को अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है.

चौथे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- ऋतुराज गायकवाड़, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, आकिब नबी डार, कुलदीप यादव/यश ठाकुर, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह.

चौथे वनडे के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), आकिब नबी डार, गु

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज का चौथा मैच माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। इस मैच में भारत के नियमित कप्तान शुभमन गिल और विकेट‑कीपर-ऑलराउंडर केएल राहुल को चोट या फॉर्म के कारण रोका गया है। दोनों खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिये टीम से अनुपस्थित रहेंगे। इस निर्णय से भारत की लाइन‑अप में बड़ा बदलाव होगा और युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को नेतृत्व का मौका मिलेगा। यह कदम टीम की रणनीति पर प्रकाश डालता है और दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि युवा पंक्ति कितनी तैयार है। जनता को यह जानकर उत्

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।