राजनीति

शुभेंदु बोले- बंगाल से TMC का नाम-ओ-निशान मिट गया:नंदीग्राम में BJP प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे; इसी सीट पर ममता को हराया था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
शुभेंदु बोले- बंगाल से TMC का नाम-ओ-निशान मिट गया:नंदीग्राम में BJP प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे; इसी सीट पर ममता को हराया था

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नंदीग्राम में BJP प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य से तृणमूल कांग्रेस का नाम और निशान मिटा दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और अरूप रॉय गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न दिए हैं।

किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, “मुख्य चोर भी जेल जाएगा।” अधिकारी BJP की नंदीग्राम उपचुनाव प्रत्याशी हसिरानी रथ के लिए प्रचार कर रहे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि वे उपचुनाव में वोटिंग के जरिए सभी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवाएं। नंदीग्राम उपचुनाव पूर्व मेदिनीपुर जिले में होगा।

इसके अलावा मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट पर भी उपचुनाव होगा। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा। नंदीग्राम में लगातार 2 बार से भाजपा जीत रही नंदीग्राम लंबे समय से TMC और भाजपा के बीच राजनीतिक संघर्ष का प्रमुख केंद्र रहा है। इस क्षेत्र में 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन ने ममता बनर्जी और TMC को 2011 में सत्ता तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

2021 में ममता बनर्जी ने यहीं से बंगाल के मौजूदा सीएम शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। 2026 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी चुनाव लड़ा और दोनों जगह जीत दर्ज की। बाद में अधिकारी ने भवानीपुर सीट अपने पास रखी और नंदीग्राम से इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद नंदीग्राम सीट खाली हुई। CM अधिकारी के पीए की मां हैं हसिरानी हसीरानी रथ CM शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मां हैं। 6 मई की देर रात मध्यमग्राम के पास चंद्रनाथ को गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। बंगाल सहित 4 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… अधीर रंजन का ममता को कांग्रेस में लौटने का न्योता: कहा- बंगाल में अपना नेता चुन लेंगे; 28 साल पहले कांग्रेस छोड़कर TMC बनाई थी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को ममता बनर्जी को दोबारा कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया।

मुर्शिदाबाद में उन्होंने ममता से कहा कि उन्हें बचे हुए TMC विधायकों और सांसदों के साथ कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। अधीर रंजन ने ममता बनर्जी से 6 अक्टूबर के नंदीग्र

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।