‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बच्चों और आमजन को शुद्ध खान-पान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। सरकारी स्कूलों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर जंक फूड के नुकसान और मिलेट्स के उपयोग को लेकर जागरूक अभियान का उद्देश्य बच्चों और आमजन को शुद्ध खान-पान, खाद्य पदार्थोंता फैलाई जा रही है।
जयपुर, 7 अक्टूबर। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से ‘ईट राइट इनिशिएटिव’ के तहत 3 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बच्चों और आमजन को शुद्ध खान-पान, खाद्य पदार्थों में मिलावट और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
इसी कड़ी में सरकारी स्कूलों में ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत विद्यार्थियों को खाने की शुद्धता और मिलावट से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जा रही है।
फूड सेफ्टी ऑफिसर पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान के दौरान सरकारी स्कूलों के साथ पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों में बच्चों को जंक फूड के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है और उन्हें स्वस्थ खान अभियान लोगों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ खान-पान की आदतों-पान अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसके साथ ही लोगों को भोजन में मिलेट्स यानी मोटे अनाज को शामिल करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से बच्चों और आमजन को पौष्टिक एवं सुरक्षित भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा विभाग का यह अभियान लोगों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ खान-पान की आदतों को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।
बाइट - पवन कुमार गुप्ता, फूड सेफ्टी ऑफिसर