शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की आत्मा, इसे दुरुस्त करना जरूरी: शिवराज सिंह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 30, नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने SIR और INDI गठबंधन ब्लॉक की बैठक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन में आपसी समन्वय पर सवाल उठाते हुए कहा कि गठबंधन की बैठक से पहले ही उसके घटक दलों के बीच मतभेद सामने आ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डीएमके बैठक में शामिल नहीं हो रही है, अखिलेश यादव भी बैठक में मौजूद नहीं होंगे, जबकि उद्धव ठाकरे के वर्चुअली जुड़ने की बात कही जा रही है।
शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि INDI गठबंधन ब्लॉक के भीतर राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर भी सहमति नहीं है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के नेता ही राहुल गांधी को अपना नेता मानने के लिए तैयार नहीं हैं, तो पूरा देश उन्हें अपना नेता कैसे मानेगा।
SIR के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में मृत लोगों के नाम नहीं होने चाहिए और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज डुप्लीकेट नामों को भी हटाया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जो व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं है, उसका नाम मतदाता सूची में क्यों होना चाहिए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची का सही और अद्यतन होना जरूरी है।
बाइट: शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री