शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत, जातिवादी टिप्पणी का आरोप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में श्री राम सेना के अमित कुमार ने रविवार (30 अगस्त, 2026) को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है.
अमित कुमार की तरफ से आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है, इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए.
दरअसल, राहुल गांधी ने कहा कि शुद्धिकरण एससी/एसटी एक्ट के तहत एक आपराधिक कृत्य है, जिन भी लोगों ने ऐसा किया है उन पर जल्द से जल्द FIR होनी चाहिए.
हालांकि, इस मामले को लेकर हल्द्वानी जिला पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.
फिलहाल, पुलिस श्री राम सेना के अमित कुमार की तरफ से की गई शिकायत की जांच कर रही है.
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद श्री राम सेना के सदस्यों ने वहां शुद्धिकरण हवण किया था.
इस घटना के सामने आने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी.
मैं स्वयं दलित समाज से आता हूं- विनोद आर्य
शुद्धिकरण विवाद पर श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास के सदस्य विनोद आर्य (शुद्धिकरण कराने वाले) ने कहा, 'सनातन परंपरा के एक अनुयायी के रूप में, यह मेरा प्राथमिक अधिकार और कर्तव्य है कि मैं उस स्थान की स्वच्छता सुनिश्चित करूं, जहां भगवान श्री राम की पूजा की जाती है और जहां विभिन्न धार्मिक समारोह आयोजित किए जाते हैं.
मैं स्वयं दलित समाज से आता हूं और इस गतिविधि के दौरान मेरे साथ
📡 स्रोत: ABP Live