देश

कल से शुरू होगा काशी-तमिल संगमम 5.0

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कल से शुरू होगा काशी-तमिल संगमम 5.0

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी में कल वाराणसी में काशी-तमिल संगमम 5.0 का शुभारंभ करेंगे । 12 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन की थीम महान तमिल कवि तिरुवल्लुवर की रचना 'तिरुक्कुरल' पर आधारित है। वाराणसी मंडल के आयुक्त के.

विजेंद्र पांडियन ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार विभिन्न चरणों में तमिलनाडु से करीब 1400 से 1500 श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों के काशी पहुंचने की संभावना है। नमो घाट पर होने वाले इस आयोजन में विभिन्न विभागों की योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी देने के लिए 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं।

काशी तमिल संगमम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु से करीब 300 लोगों का पहला जत्था विशेष ट्रेन से कल सुबह वाराणसी पहुंचेगा। कार्यक्रम के उद्घाटन से पहले आज जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नमो घाट पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं आज सुबह काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ‘रन फॉर KTS 5.0’ का आयोजन किया गया।

इसमें सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर काशी और तमिलनाडु के बीच सांस्कृतिक एकता और ‘विविधता में एकता’ का संदेश दिया ।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।