देश

श्योपुर- जल्द पूरी होगी 2922 करोड रुपए की स्वीकृति वाली 188 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
श्योपुर- जल्द पूरी होगी 2922 करोड रुपए की स्वीकृति वाली 188 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज

188 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर 100 साल पहले कोयला और भाप से चलने वाली ट्रेन के लिए बिछाई गई पटरिया उखाड़ने का टेंडर कोरोना में हो जाने के बाद पटरियों को उखाड़ने का काम शुरू कर दिया गया था। केंद्र सरकार द्वारा 2010-11 स्वीकृति के बाद 188 किलोमीटर लम्बे ग्वालियर श्योपुर ब्रॉड गेज प्रोजेक्ट के लिए 2922 करोड रुपए की स्वीकृति दी गई थी पिछले 6 सालों में ग्वालियर से श्योपुर तक का ब्रॉड गेज का काम लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।

जिले वासियों को आगामी वर्ष 2027 में ब्रॉड गेज का सपना साकार हो जाएगा। इसकी शुरुआत पिछले दिनों ग्वालियर से कैलारस तक मेमो ट्रेन का शुभारंभ किया गया था और आगामी दिनों में यह श्योपुर तक चलाई जायेगी आगामी दिनों में श्योपुर वासियों का ब्रॉड गेज का सपना साकार हो जाएगा वहीं रेलवे द्वारा एक और प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू भी कर दिया है इसके लिए झांसी से शिवपुरी से श्योपुर से सवाई माधोपुर रेल लाइन का सर्वे तीव्र गति से जा रही है आगामी दिनों में श्योपुर से देश के किसी भी जगह जाने के लिए ट्रेन मिल सकेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।