देश

श्योपुर- PM मोदी के जन्मदिन पर पीपल के पौधे का भी मनाया गया जन्मदिन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
श्योपुर- PM मोदी के जन्मदिन पर पीपल के पौधे का भी मनाया गया जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कराहल स्थित शासकीय कन्या हाईस्कूल में छात्राओं ने उत्सव मनाया। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा 17 सितंबर 2022 को स्कूल परिसर में लगाए गए पीपल के पौधे की भी पूजा-अर्चना कर जन्मदिन मनाया गया। छात्राओं ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और पौधे की आरती की। कार्यक्रम में बीईओ एमपी मौर्य सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना की शुरुआत के दौरान कराहल में आयोजित कार्यक्रम में यह पौधा लगाया था।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।