देश

सीआरपीएफ ने 47 साल बाद दोहराया रिकॉर्ड, एक साल में नहीं हुई कोई ऑपरेशनल मौत, पीएम मोदी ने जताई खुशी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीआरपीएफ ने 47 साल बाद दोहराया रिकॉर्ड, एक साल में नहीं हुई कोई ऑपरेशनल मौत, पीएम मोदी ने जताई खुशी

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने लगातार एक वर्ष तक किसी भी जवान की ऑपरेशनल मौत नहीं होने का रिकॉर्ड बनाया है। बल के इतिहास में 47 साल बाद यह उपलब्धि दोहराई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीआरपीएफ की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए जवानों के प्रयासों की सराहना की है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “एक शून्य जो बहुत कुछ कहता है।” इस पोस्ट के साथ सीआरपीएफ के उस रिकॉर्ड का जिक्र किया गया, जिसके तहत पिछले एक वर्ष में किसी भी जवान की ऑपरेशनल मौत नहीं हुई है।

सीआरपीएफ महानिदेशक ने जवानों को दी बधाई

इससे पहले सीआरपीएफ के महानिदेशक जीपी सिंह ने इस सामूहिक उपलब्धि के लिए बल के सभी जवानों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “सीआरपीएफ के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बल में लगातार 12 महीने (एक वर्ष) तक कोई ऑपरेशनल मौत नहीं हुई है।” उन्होंने बताया कि बल में आखिरी ऑपरेशनल मौत 30 अक्टूबर 2025 को हुई थी। 47 साल बाद ऐसा रिकॉर्ड दोहराया गया है। इससे पहले जनवरी 1979 में समाप्त हुए एक दौर के दौरान यह उपलब्धि दर्ज की गई थी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।