राज्य

सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर में अब तीन अलग-अलग रंगों की वर्दी पहनकर की जाएगी चढ़ावे की गणना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर में अब तीन अलग-अलग रंगों की वर्दी पहनकर की जाएगी चढ़ावे की गणना

अक्तूबर 29, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में अब चढ़ावे की गणना तीन अलग-अलग रंगों की वर्दी पहनकर की जाएगी। मंदिर न्यास ने चढ़ावे की गणना में पारदर्शिता बनाए रखने और गणना कक्ष में मौजूद लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की है।

मंदिर न्यास ने कर्मचारियों, अधिकारियों और न्यासियों के लिए बिना जेब वाले कुर्ते-पायजामे निर्धारित किए हैं। निर्धारित वर्दी के बिना किसी को गणना कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत चढ़ावे की गणना करने वाले कर्मचारी हरे रंग का कुर्ता और सफेद पजामा, न्यास के अधिकारी हल्के भूरे रंग का कुर्ता और सफेद पजामा, जबकि न्यासी गहरे भूरे रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहनेंगे।

अलग-अलग रंगों की वर्दी से कर्मचारियों, अधिकारियों और न्यासियों की पहचान आसान होगी। साथ ही चढ़ावे की सुरक्षा और गणना प्रक्रिया की निगरानी में भी सुविधा मिलेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।