सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस बर्ताव के कारण कियारा आडवाणी ने कर लिया था ब्रेकअप, खुद किया खुलासा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में गिने जाते हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है.
ये कपल 'शेरशाह' फिल्म के दौरान एक दूसरे के बेहद करीब आया था और बाद में उन्होंने साथ में अपनी पूरी लाइफ बिताने का फैसला करते हुए शादी कर ली थी. हालांकि शेरशाह के दौरान ही दोनों एक बार ब्रेकअप भी कर चुके थे.
वजह का खुलासा खुद कियारा ने किया है.
सिद्धार्थ के इस रवैये के कारण हुआ था ब्रेकअप
हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' के आखिरी और नौवें सीजन में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की.
अभिनेत्री ने बताया कि रिश्ते की शुरुआत में सिद्धार्थ कभी उनके साथ बेहद अच्छे तो कभी एक दम रुखा व्यवहार रखते थे. इसके चलते वो परेशान रहती थीं.
बता दें कि शेरशाह की शूटिंग कारगिल में भी हुई थी. शूटिंग के लिए कारगिल रवाना होने से पहले कियारा ने सिद्धार्थ से बात की थी.
उन्होंने एक्टर से कहा, 'तुम मेरे साथ कभी बेहद करीब आ जाते हो, तो कभी एक दम दूर हो जाते हो. जबकि मेरे लिए तो तुम पूरी तरह साथ हो, या फिर बिल्कुल नहीं. ये जो बीच वाली चीजे है ये मेरी समझ से बाहर है.
मैं ऐसा नहीं कर सकती.'
ब्रेअकप के तुरंत बाद दोबारा शुरू हो गई बातचीत
वहीं सिद्धार्थ ने एक्ट्रेस से कहा था, 'मैं जानता हूं कि तुम ऐसी इंसान हो कि अगर मैं तुमसे कोई वादा करूं तो वो एक पक्का रिश्ता होगा.
अभी मैं लाइफ में एक ऐसे मोड़ पर हूं जहां मुझे अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है. मैं अपने काम के बीच किसी और चीज को नहीं आने देना चाहता.'
इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से दूरी बनाने का फैसला ले लिया था.
हालांकि कारगिल में मुश्किल हालातों में शूटिंग के बावजूद हर रोज सिद्धार्थ एक्ट्रेस को फोन करते थे और दोनों के बीच लगातार 30 दिनों तक बात हुई.
जिस जगह पर सिग्नल मुश्किल से मिलते थे वहां भी वो अपने रिश्ते के लिए एक-दूसरे को वक्त देते थे. इसके बाद जल्द ही दोनों फिर
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिश्ते में हाल ही में हुई ब्रेकअप की खबर बॉलीवुड के फैंस और मीडिया में चर्चा का विषय बन गई है। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों को ‘शेरशाह’ फिल्म के दौरान गहरी जुड़ाव के बाद शादी के पलों से जोड़ा जाता है, जिससे उनके रिश्ते की कहानी खास बनती है। फैंस और समाज में इस खबर का प्रभाव यह हो सकता है कि लोग रिश्तों में पारस्परिक सम्मान और संवाद की अहमियत को फिर से समझें, और सेलिब्रिटी जीवन के पीछे की वास्तविक चुनौतियों पर प्रकाश डाले।