सिद्धार्थ शुक्ला को देख छलके माही विज के आंसू, मेकर्स ने दिखाई 'बिग बॉस' के यादगार पलों की झलक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' हर रोज दर्शकों का एंटरटेन कर रहा है. शो में डेली कंटेस्टेंट के बीच झगड़े देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच 'बिग बॉस 20' का लेटेस्ट एपिसोड काफी इमोशनल रहा.
हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को रियलिटी शो के 20 साल पूरे होने के मौके पर एक खास वीडियो दिखाया गया. इस वीडियो में शो के अब तक के सबसे यादगार पल दोबारा देखने को मिले.
इसमें कंटेस्टेंट्स की दोस्ती, इमोशनल बॉन्ड, लड़ाइयों और वायरल हुए कई पलों की झलक दिखाई गई. इसे देखते ही कंटेस्टेंट की आंखों में आंसू भर आए. मेकर्स ने दिखाई शो के 20 साल के यादगार पलों की झलक
वीडियो में 'बिग बॉस' के पिछले सीजन्स के कई ऐसे यादगार पल दिखाए गए, जिन्हें देखते ही फैंस के साथ-साथ मौजूदा कंटेस्टेंट्स को भी शो से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो गईं.
इस खास वीडियो में शहनाज गिल का बेहद पॉपुलर डायलॉग 'तुआडा कुत्ता टॉमी, साड्डा कुत्ता कुत्ता' भी शामिल था.
वहीं जैद दरबार का मशहूर डायलॉग 'सीधा जा के लेफ्ट ले, चाय बना और सबको पिला' भी दिखाया गया, जिसे देखकर घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स खूब हंसे. 'बिग बॉस' के पुराने मजेदार और हंगामेदार पलों को देखकर सभी ने खूब एंजॉय किया, लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ा, माहौल भी बदलने लगा.
View this post on Instagram A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) ये भी पढ़ेंः बिपाशा बसु को प्रोटीन पाउडर में मिले कीड़े, IAS तुकाराम मुंडे से की खास अपील
वीडियो में आगे बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की भी झलक दिखाई गई. सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की फाइट्स. वहीं शहनाज गिल संग उनकी रोमांटिक कैमेस्ट्री देखने को मिली.
इतना ही नहीं रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, अली गोनी और जैस्मीन भसीन के भी इमोशनल सीन्स देखने की मिलें.
इन पलों को देखकर शो के कंटेस्टेंट्स अरिश्फा खान, माही विज, अम्रपाली और आसिफ की आंखों में आंसू नजर आए. यंग डीएसए बने घर के पहले कैप्टन
बता दें, शो के कंटेस्टेंट यंग डीएसए घर के पहले कैप्टन बन गए हैं और उन्होंने कनिका मान की एक लाइफ छीन ली है. वहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में यंग और कनिका बीच झगड़ा भी देखने को मिलेगा. View this post on Instagram
A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) 'बिग बॉस 20' 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है.
ये भी पढ़ेंः मराठी न आने वाले बयान पर संजय दत्त ने मांगी माफी, मंत्री को फोन कर बोले- 'मजाक किया था'
📡 स्रोत: NewsData.io