देश

सीधी जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर, गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क जांच

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीधी जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर, गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क जांच

सीधी जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान हाई-रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान पर विशेष जोर दिया गया।

जिला चिकित्सालय सीधी में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान सोनोग्राफी, हीमोग्लोबिन जांच और रक्तचाप परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। जांच के दौरान हाई-रिस्क प्रेगनेंसी के मामलों की पहचान कर महिलाओं को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर में गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क दवाइयां, पोषण संबंधी जानकारी और सोनोग्राफी की सुविधा भी प्रदान की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद महिलाओं को नाश्ता भी वितरित किया गया। जिला चिकित्सालय की सिविल सर्जन डॉ. दीपारानी इसरानी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

---

बाइट--_ डॉ दीपारानी इसरानी, सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय सीधी

बाइट2_ नेहा गुप्ता,प्रसूता

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीधी जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर के बारे में है। इस शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं, खासकर हाई‑रिस्क प्रेगनेंसी पर ध्यान दिया गया। यह पहल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मातृत्व स्वास्थ्य को सुदृढ़ करती है और समय पर जाँच से जटिलताओं को रोका जा सकता है। आम जनता के लिए इसका असर यह है कि गर्भवती महिलाओं को सस्ती और सुलभ स्वास्

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।