सीधी में राष्ट्रीय युवा उत्सव के तहत जिला स्तरीय युवा उत्सव का हुआ आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सीधी में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, युवाओं ने सांस्कृतिक और रचनात्मक विधाओं में दिखाई प्रतिभा
लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित, 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने लिया हिस्सा
स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव के तहत सीधी में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। शासकीय कन्या महाविद्यालय के देवी अहिल्याबाई सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और पेंटिंग जैसी विधाओं में प्रतिभा दिखाई।
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित उत्सव का उद्देश्य युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच देने के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संभाग और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अवसर मिलेगा।
---- ----