अपराध

सीधी- सिहावल में पांच दिवसीय श्रीरामलीला उत्सव का भव्य समापन, अंतिम दिन लंका युद्ध, रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक का हुआ मंचन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीधी- सिहावल में पांच दिवसीय श्रीरामलीला उत्सव का भव्य समापन, अंतिम दिन लंका युद्ध, रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक का हुआ मंचन

सीधी जिले के सिहावल में आयोजित पांच दिवसीय श्रीरामलीला उत्सव का भव्य और भावपूर्ण समापन हुआ। लौआ देवी मंदिर, मायापुर स्टेडियम में अंतिम दिन लंका युद्ध, रावण वध और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का आकर्षक मंचन किया गया। रामकथा के इन प्रसंगों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस उत्सव में 50 से अधिक कलाकारों ने रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत अभिनय, प्रभावशाली संवाद, संगीत और आकर्षक मंच सज्जा के माध्यम से प्रस्तुत किया।

पांच दिनों तक चले आयोजन में श्रीराम जन्म, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, धनुष यज्ञ, श्रीराम विवाह, वनगमन, केवट प्रसंग, भरत मिलाप, सीता हरण, शबरी प्रसंग, श्रीराम-सुग्रीव मैत्री और लंका दहन सहित रामकथा के अनेक प्रसंगों का मंचन किया गया।

समापन दिवस पर भगवान श्रीराम और रावण के बीच महासंग्राम, रावण वध तथा श्रीराम राज्याभिषेक की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का विशेष आकर्षण खींचा। कलाकारों ने धर्म की स्थापना और अधर्म पर धर्म की विजय के साथ भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश दिया।

उत्सव में सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में हजारों श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी शामिल हुए। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

श्रीरामलीला गुरुकुल संस्थान, चित्रकूट की परिकल्पना पर आधारित इस आयोजन में आलेख योगेश त्रिपाठी, संगीत संयोजन सीताराम सिंह और निर्देशन रामचन्द्र सिंह ने किया। श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया। पांच दिवसीय उत्सव ने भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा दिया।

बाइट_ नरेन्द्र सिंह, संयोजक - श्री राम लीला उत्सव

बाइट2_ अवनीश कुमार द्विवेदी, श्रद्धालू

बाइट3_ राजेश पाण्डेय, थाना प्रभारी, बहरी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।