अपराध

सीधी- त्योहारी सीजन में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, चार दुकानों से लिए गए खाद्य नमूने

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीधी- त्योहारी सीजन में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, चार दुकानों से लिए गए खाद्य नमूने

डिप्टी कलेक्टर स्वर्णा दीवान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे, नायब तहसीलदार परमसुख बंसल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश लोधी, सहायक आपूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने फूड सेफ्टी वैन के साथ न्यू बस स्टैंड तिराहा स्थित अवध स्वीट्स, प्रेम स्वीट्स, जय श्री राजस्थान मिष्ठान भंडार एवं श्री राजस्थान मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान मिक्सचर नमकीन, मोहनभोग, पेड़ा एवं छेना बर्फी के कुल चार नमूने जांच के लिए लिये गये।

निरीक्षण के दौरान कुछ खाद्य सामग्री के पैकेट पर निर्माण तिथि, अवसान तिथि एवं लाइसेंस नंबर अंकित नहीं होने तथा विधिवत पैकिंग नहीं पाए जाने पर संबंधित सामग्री जब्त की गई। टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सामग्री के उचित रखरखाव, पैकिंग एवं लेबलिंग संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। मौके पर थाना प्रभारी जमोड़ी केदार परौहा के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे ने बताया कि दीपावली के अवसर पर मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जहां भी खाद्य सामग्री संदिग्ध पाई जाएगी, वहां नियमानुसार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान लिए गए सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएचओ ने उपभोक्ताओं से अपील की कि पैकेटबंद खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण तिथि, अवसान तिथि एवं अन्य आवश्यक विवरण अवश्य जांचें। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दें।

आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के लिए त्योहारी सीजन में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर खाद्य प्रतिष्ठानों के सघन निरीक्षण के बारे में है, जिसमें स्वर्णा दीवान और अन्य अधिकारियों ने तिराहा के चार दुकानों का निरीक्षण किया और खाद्य नमूने लिए। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है, खासकर त्योहारी सीजन में जब लोग बड़ी मात्रा में मिठाई और नमकीन का सेवन करते हैं। निरीक्षण से संभावित संदूषण और स्वास्थ्य जोखिमों को समय रहते रोका जा सकता है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा क्योंकि इससे सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब

🎙️ जनता का संदेश का मत

सुरक्षित भोजन का अधिकार हर नागरिक का है। जब अधिकारी निरीक्षण करते हैं, तो यह याद दिलाता है कि नियमों का पालन केवल दंड से नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और विश्वास से होता है। यदि किसी दुकान को नियमों से हटाया जाए, तो वह सुधार के अवसर के रूप में देखे। समाज को चाहिए कि वह जागरूकता फैलाए, न कि दोषारोपण। इस तरह हम सब मिलकर स्वच्छता और भरोसे का नया मानक स्थापित कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।