राज्य

सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्लाय के 10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्लाय के 10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्लाय के 10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, समारोह में 38 मेधावी विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक , 15 शोधार्थियों को प्रदान की गई पीएचडी की उपाधि।

Short Headline: सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्लाय के 10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

सिदो-कान्हू विश्वविद्यालय दीक्षांत, दुमका, गौतम

एसकेएमयू , दुमका का दसवां दीक्षांत समारोह

राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष रहे मौजूद समारोह में 38 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक

15 शोधार्थियों को प्रदान की गई पीएचडी की उपाधि

एंकर सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के दसवें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ शैक्षणिक उपलब्धियों की सुनहरी झलक और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की चमक साफ दिखाई दी। इस समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो शामिल हुए।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. दुमका में दीक्षांत समारोह का शुभारंभ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और कुलपति ने संयुक्त रूप से किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने संबोधन में सभी पदक प्राप्त छात्र-छात्राओं को बधाई दी, और विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के त्याग को सराहा।

वीओ 02. इस दीक्षांत समारोह में 38 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा 15 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने मंच से अपने संबोधन में छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वीओ 03. समारोह के पश्चात दूरदर्शन से खास बातचीत में विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. कुनुल कांदिर ने बताया कि संथाल परगना में शोध की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से जनजातीय कलाओं और विशेषकर वन औषधियों पर शोध के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।

वीओ 04. दीक्षांत समारोह में भारतीय परंपरा की बेहद खूबसूरत झलक देखने को मिली, जहाँ सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित पारंपरिक ड्रेस कोड में नजर आए। इस सफलता पर एमबीबीएस गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. शालिनी भोल और बीएड टॉपर शुभम कुमार ने अपनी खुशी साझा करते हुए इसका श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और सहपाठियों को दिया।

अंतिम वीओ एसकेएमयू के इस दसवें दीक्षांत समारोह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि समर्पण, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के बल पर झारखंड के युवा हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहे हैं।

दुमका से गौतम की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।