राजनीति

'सीएम क्यूआरटी के मामलों के निष्पादन में देरी बर्दाश्त नहीं':डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, समीक्षा बैठक में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई पर जोर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'सीएम क्यूआरटी के मामलों के निष्पादन में देरी बर्दाश्त नहीं':डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, समीक्षा बैठक में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई पर जोर

सीएम क्यूआरटी (CM QRT) से संबंधित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सीएम क्यूआरटी के माध्यम से प्राप्त मामलों का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मामलों के निपटारे में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। प्रत्येक मामले का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर करने के साथ उसकी गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि परिवादियों को संतोष जनक समाधान मिल सके। समय पर मामलों का निष्पादन करने का निर्देश बैठक के दौरान डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा कि सीएम क्यूआरटी से संबंधित मामलों के निष्पादन में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी है।

सभी संबंधित पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता और तत्परता के साथ करें। प्राप्त परिवादों पर उचित कार्रवाई करते हुए उनका निष्पादन समय पर सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निपटारे की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी से बचना होगा।

इसके लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान करें। यह भी निर्देश दिया कि परिवादों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उचित कार्रवाई की जाए। प्रशासन का उद्देश्य मामलों का केवल निष्पादन करना नहीं, बल्कि परिवादियों को गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना भी है।

बैठक में कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी इफ्तिखार अहमद, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी और जिला शिक्षा पदाधिकारी दया शंकर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को सीएम क्यूआरटी के मामलों में त्वरित कार्रवाई और समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत मामलों का निष्पादन करें।

इस दौरान गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। बैठक का मुख्य उद्देश्य सीएम क्यूआरटी से जुड़े परिवादों के समाधान की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना और आम लोगों को समय पर राहत उपलब्ध कराना रहा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।