राज्य

सीएम सुक्खू आज दिल्ली दौरे पर होंगे रवाना, दिल्ली में किशाऊ प्रोजेक्ट पर एमओयू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीएम सुक्खू आज दिल्ली दौरे पर होंगे रवाना, दिल्ली में किशाऊ प्रोजेक्ट पर एमओयू

अगस्त 14, शिमला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 14 से 16 सितंबर तक दिल्ली और ऊना के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 6 राज्यों के बीच किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना के एमओयू की अहम बैठक में शामिल होंगे। इस समझौते में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान शामिल हैं।

ये प्रोजेक्ट अपर यमुना बेसिन (Upper Yamuna Basin) में बनाया जाएगा। किशाऊ बांध हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर यमुना की सहायक नदी टोंस पर प्रस्तावित है। 6 राज्यों के इस एमओयू के बाद प्रोजेक्ट के निर्माण का रास्ता साफ होगा। इससे हिमाचल को बिजली और राजस्व के साथ-साथ पेयजल के लिए भी लाभ मिलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।