राजनीति

सीएम उमर अब्दुल्ला ने पूरा वंदे मातरम गाया:कांग्रेस ने आपत्ति जताई, कहा-सहयोगी दल पार्टी के साथ रहे, बीजेपी ने कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग बताया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीएम उमर अब्दुल्ला ने पूरा वंदे मातरम गाया:कांग्रेस ने आपत्ति जताई, कहा-सहयोगी दल पार्टी के साथ रहे, बीजेपी ने कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग बताया

श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया गया। इस दौरान सीएम उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद थे। पूरा वंदे मातरम गाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कार्यक्रम का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए सहयोगी दल नेशनल कॉन्फ्रेंस से पार्टी के साथ खड़े होने की अपील की।

वहीं, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे वंदे मातरम पर उसकी आपत्ति से साफ है कि कांग्रेस 21वीं सदी की नई मुस्लिम लीग बन गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस बोली- वंदे मातरम गाना या कितना गाना है, यह लोगों की पसंद वेणुगोपाल ने कहा कि वंदे मातरम के उसी संस्करण को गाया जाना चाहिए, जिसे उस समय अपनाया गया था।

इस संस्करण को जानबूझकर इसलिए चुना गया था, ताकि गीत को सांप्रदायिक रंग देने से बचाया जा सके। कांग्रेस की इस अपील पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता बशीर अहमद ने कहा कि गठबंधन सहयोगी होने के नाते कांग्रेस यह तय नहीं कर सकती कि वंदे मातरम गाना है या कितना गाना है। उन्होंने कहा कि वेणुगोपाल को ट्वीट करने का अधिकार है, लेकिन वह अपना फैसला थोप नहीं सकते।

यह लोगों की पसंद का मामला है और उनकी पार्टी किसी पर कुछ थोपने के खिलाफ है। कांग्रेस ने तय किया था- राष्ट्रीय गीत के केवल दो अंतरे गाए जाएंगे कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने ऐलान किया था कि पार्टी अपने सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 6 में से सिर्फ शुरुआती दो पैरा गाएगी। यह फैसला 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन को लेकर हुए विवाद के बाद आया।

कांग्रेस का यह फैसला बीजेपी के उन आरोपों के बाद आया था, जिसमें बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं पर पार्टी कार्यक्रमों में वंदे मातरम का पूरा संस्करण नहीं गाकर उसका अपमान करने का आरोप लगाया था। 2026 वंदे मातरम के अपमान पर कानून बना

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान सीएम उमर अब्दुल्ला द्वारा पूरे वंदे मातरम के गायन से जुड़ी है, जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजनीतिक दलों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति दृष्टिकोण को उजागर करता है। वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाने से क्षेत्रीय पहचान और राष्ट्रीय एकता की भावना पर चर्चा उठती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे राजनीतिक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने क

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।