सीएम के विजन से खड़ी हो रही कल्याण मंडपम की श्रृंखला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ईज ऑफ लिविंग (जीवन सुगमता) विजन के अनुरूप गोरखपुर में वार्ड स्तर पर सर्वसुविधायुक्त कल्याण मंडपम की श्रृंखला खड़ी हो रही है। समाज के अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों के मांगलिक-पारिवारिक आयोजनों के लिए मैरिज हाउस का रियायती विकल्प देने के लिए वार्ड नंबर 54 उर्वरक नगर के जंगल नकहा नंबर 2 में भी भव्य ‘कल्याण मंडपम’ बनकर तैयार हो गया है। सीएम योगी की विधायक निधि से गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा बनवाए गए इस कल्याण मंडपम का लोकार्पण मुख्यमंत्री, 16 सितंबर (बुधवार) को दोपहर बाद करेंगे |
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "ईज ऑफ लिविंग" विजन के तहत वार्ड स्तर पर कल्याण मंडपों की श्रृंखला खड़ी हो रही है। यह पहल अल्प और मध्यम आय वर्ग के लोगों को पारिवारिक आयोजनों के लिए सस्ते, सुविधाजनक मैरिज हाउस का विकल्प देती है। इस कदम से समाज में विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों के लिये आर्थिक बोझ कम होगा, जिससे लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा। साथ ही, यह स्थानीय रोजगार सृजन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देगा, क्योंकि मंडपों के निर्माण एवं संचालन में कई नौकरियाँ पैदा होंगी।