सीएम योगी ने 9.18 लाख किसानों को दी फसल के नुकसान से राहत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़, ज्यादा बारिश और चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को आर्थिक सहायता दी। उन्होंने गोरखपुर स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से 9.18 लाख से अधिक किसानों के खातों में कुल 493 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी।इस सहायता का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल बर्बाद होने पर किसानों को आर्थिक राहत देना है। इससे प्रभावित किसानों को नुकसान की भरपाई करने और खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी।