सीएम योगी ने ‘भारत टैक्सी’ और ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ का किया शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 23, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘भारत टैक्सी’ और ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने टैक्सी चालकों और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण सुविधाओं की शुरुआत की।
‘भारत टैक्सी’ से टैक्सी, दोपहिया और तिपहिया वाहन चालक रजिस्ट्रेशन कर जीरो कमीशन मॉडल पर जुड़ सकेंगे। इसके साथ ही चालकों को पांच लाख रुपये तक की सामाजिक सुरक्षा का लाभ भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने ‘कृषक समृद्धि पोर्टल-ऐप’ के साथ सहकारिता सेवाओं के लिए कोऑपरेटिव डेटा सेंटर और मोबाइल ऐप की भी शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पांच सारथियों को ‘भारत टैक्सी’ के शेयर प्रमाण पत्र और पांच किसानों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे।
वहीं, ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के तहत किसानों को दीर्घकालीन ऋण पर ब्याज दर में राहत देने का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, अब किसानों को 11 प्रतिशत की जगह 6 प्रतिशत ब्याज दर पर लॉन्ग-टर्म लोन की सुविधा मिलेगी।
इस योजना के तहत खेती और कृषि मशीनरी से जुड़ी जरूरतों के लिए किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का कहना है कि इससे किसानों को कृषि क्षेत्र में निवेश के लिए बेहतर वित्तीय सुविधा मिल सकेगी।
Photo Source: X(Yogi Adityanath)