सीएम योगी की कैबिनेट बैठक... 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टॉप - सीएम योगी की कैबिनेट बैठक... 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर
एक्सप्रेसवे से स्वास्थ्य तक कई ऐलान... ग्रेटर नोएडा में बनेगा रोबोटिक्स पार्क
स्लग - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक
यूपी में हुई कैबिनेट की बैठक में 22 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
बैठक में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश और साइबर सुरक्षा जैसे कई फैसले लिए गए
यूपी में PRAGATI रोबोटिक्स पार्क की स्थापना का प्रस्ताव पास किया गया
ग्रेटर नोएडा में करीब 70 एकड़ जमीन पर प्रगति रोबोटिक्स पार्क विकसित किया जाएगा
लखनऊ-हरदोई सीमा पर 1,000 एकड़ में टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जाएगा
गाय खरीदने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी राज्य सरकार देगी
गरीब परिवारों को मुर्गी पालन के लिए 100-100 मुर्गियों के चूजे मुफ्त बांटे जाएंगे
पंचायत चुनाव में वोटर बनने के लिए गांव में छह माह का निवासी होना अनिवार्य किया गया
कैबिनेट ने 'उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलयान नियमावली' को मंजूरी दी
यूपी की GCC नीति के तहत गौतमबुद्ध नगर में चार कंपनियों के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई
राज्य सरकार 17,542 करोड़ रुपये की लागत से चार नए लिंक एक्सप्रेसवे बनाएगी
बुंदेलखंड में बनेंगे 65 हजार मीट्रिक टन क्षमता के अनाज गोदाम
विजुअल - https://x.com/AHindinews/status/2114966695001608531?s=20
वीओ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ में कैबिनेट की अहम बैठक हुई... बैठक में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, निवेश और औद्योगिक विकास से जुड़े 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई... सरकार ने चार नए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा, अस्पतालों को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने और साइबर सुरक्षा को मजबूत करने जैसे कई बड़े फैसले लिए.... इसके अलावा योगी कैबिनेट में और किन-किन प्रस्तावों को मंजूरी मिली है, आइए जानते हैं....
ग्राफिक्स इन -
हेडर - योगी कैबिनेट के बड़े फैसले
- ( योगी कैबिनेट ने फैसला किया है कि ) गाय खरीदने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी राज्य सरकार देगी
- (इसके अलावा ) गरीब परिवारों को मुर्गी पालन के लिए 100-100 मुर्गियों के चूजे मुफ्त बांटे जाएंगे
- पंचायत चुनाव में वोटर बनने के लिए अब गांव में छह माह का निवासी होना अनिवार्य किया गया
- सरकार ने बरेली के 300 बेड, बांदा के 200 बेड, अंबेडकरनगर के टांडा के 200 बेड
- (और ) चित्रकूट के कर्वी के 200 बेड वाले अस्पतालों को PPP मॉडल पर संचालित करने की मंजूरी दी
- यहां 12 विशेषज्ञ और तीन सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है
- इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से भी इलाज कराया जा सकेगा
- प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल की क्षमता 1,250 से बढ़ाकर 3,000 बेड करने की योजना को मंजूरी दी गई
- बुंदेलखंड में किसानों की उपज के सुरक्षित भंडारण के लिए झांसी और ललितपुर में बड़े गोदाम बनाए जाएंगे
- झांसी में 30 हजार और ललितपुर में 35 हजार मीट्रिक टन क्षमता के आधुनिक वेयरहाउस विकसित किए जाएंगे
- माध्यमिक शिक्षा के 48,062 शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा
- बेसिक शिक्षा के 1,22,304 शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी कैशलेस इलाज मिलेगा
- यूपी की ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) नीति के तहत गौतमबुद्ध नगर में चार कंपनियों के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई
- यूपी सरकार अपने संसाधनों से 17,542 करोड़ रुपये की लागत से चार नए लिंक एक्सप्रेसवे बनाएगी
- (इनमें ) फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक
- झांसी लिंक एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे शामिल हैं
- (इसके अलावा ) कैबिनेट ने यूपी में साइबर सुरक्षा ऑपरेशंस सेंटर स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी
ग्राफिक्स आउट -
बाइट - धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री, यूपी ( 1.11 - 1.36 ) फिर ( 2.01 - 2.11 )
https://x.com/ANI/status/2114997431347917006?s=20
वीओ - वहीं, ग्रेटर नोएडा में करीब 70 एकड़ भूमि पर प्रगति रोबोटिक्स पार्क विकसित किया जाएगा... इस पार्क में रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों को कामकाज के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी... इस परियोजना से करीब एक लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है.... कैबिनेट ने आयुष शिक्षा, क्षेत्रीय विकास और स्थानीय प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़े कई अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है...इसके अलावा, प्रधानमंत्री मित्र योजना के तहत लखनऊ-हरदोई सीमा पर एक हजार एकड़ भूमि में टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जाएगा।