अपराध

सीएम योगी ने कानपुर को दी 411 करोड़ रुपये की सौगात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीएम योगी ने कानपुर को दी 411 करोड़ रुपये की सौगात

26 अक्टूबर, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर नगर में 411 करोड़ से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने सपा प्रमुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश को बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों से इतना प्यार क्यों है?

उन्होंने घुसपैठियों पर देश के गरीबों के अधिकार छीनने का आरोप भी लगाया। सीएम योगी ने कहा कि जो लोग दंगाइयों के यार हों... अराजकता पैदा करना, अंधेरे में रखकर डकैती डालना, जिनके लिए परिवार ही प्रदेश हो गया था, वो विकास क्या करवाएंगे! मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय देश में दो मियां हैं...

बड़े मियां और छोटे मियां! जिन्हें घुसपैठियों से बड़ा प्यार है। उन्होंने विपक्ष पर घुसपैठियों को गले लगाने और दलितों, वंचितों, गरीबों, किसानों तथा युवाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।

फाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।