राजनीति

सीएम योगी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीएम योगी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल

नवंबर 05, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गाजियाबाद में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' विशाल पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार बोला। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और विपक्षी इंडी गठबंधन पर देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित देश की राष्ट्रीय शक्ति है, लेकिन जनता द्वारा लगातार नकारे जा रहे कांग्रेस और इंडी गठबंधन की ओर से भारतीय लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की आग में झोंकने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है।

FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।